Home Uncategorized रेल दुर्घटनाओं में मरे 378 लोगों की अब तक नहीं हो पाई पहचान

रेल दुर्घटनाओं में मरे 378 लोगों की अब तक नहीं हो पाई पहचान

by zadmin

पथिक संवाददाता
मुंबई,21 जनवरी: कोरोना अवधि में रेल दुर्घटनाओं की संख्यां में कमी आई लेकिन पिछले 6 वर्षों से रेलवे पुलिस के पास 378 शवों की पहचान नहीं हो पायी है.इन शवों की पहचान करना रेलवे पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. ये सभी मामले वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशनके दुर्घटनाओं के शिकार लोगों की है। पिछले छह वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में मरने वाले 378 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वसई रोड रेलवे पुलिस के समक्ष मृतकों की पहचान करने का कार्य चल रहा है।बता दें कि वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर वैतरणा और मीरा रोड के बीच कुल आठ रेलवे स्टेशन हैं। इन पुलिस स्टेशनों की सीमा के भीतर विरार, नालासोपारा, भाइंदर, मीरा रोड सबसे व्यस्त स्टेशन हैं। शहर की बढ़ती आबादी के साथ, यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। बढ़ती भीड़ यात्रा को और खतरनाक बना रही है। इससे कई तरह के हादसे हो रहे हैं। रेल लाइन पार करने, लोकोमोटिव में भीड़भाड़ के कारण गिरने और ओवरहेड तार की चपेट में आने से यात्रियों की मौतें बढ़ गई हैं।रेलवे दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के कारण 2015 में 74,2016 में 80, 2017 में 75,2018 में 70,2019 में 47और 2020 के 32 शवों की पहचान नहीं हो पायी है.

You may also like

1 comment

film izle April 6, 2022 - 5:47 pm

I could not refrain from commenting. Exceptionally well written. Troy Binegar

Reply

Leave a Comment