Home Uncategorized कांग्रेस ने सदैव उत्तरभारतीयों को सम्मान दिया है-वर्षा गायकवाड

कांग्रेस ने सदैव उत्तरभारतीयों को सम्मान दिया है-वर्षा गायकवाड

by zadmin

कांग्रेस ने सदैव  उत्तरभारतीयों को  सम्मान दिया है-वर्षा गायकवाड 

पथिक संवाददाता 

मुंबई,@nirbhaypathik : कांग्रेस पार्टी सदैव उत्तर भारतीयों के साथ थी और सदैव उत्तर भारतीय भी कांग्रेस के साथ रहे।कांग्रेस पार्टी ने सदैव महापौर,मंत्री,विधायक,सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य,नगरसेवक पद एवम  पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान  देकर उत्तर भारतीयों को सम्मान प्रदान किया है।और भविष्य में भी उत्तर भारतीय लोगों को उचित स्थान प्रदान किया जायेगा।यह विचार उन्होंने मुलुंड में आयोजित  उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में कही.  इस अवसर पर मो.आरिफ(नसीम) खान ने मुंबई में बसे उत्तर भारतीयों की समस्याओं महंगाई,बेरोजगारी,उत्तर भारतीय ओ.बी.सी.को आरक्षण, ट्रेनों की कमी,रेल टिकटों की कालाबाजारी,फेरी वालों,ऑटो रिक्शा,टैक्सी वालों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी  तरह विफल है। इस सम्मेलन में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.के.तिवारी,सुरेश कोपरकर,गोविंद सिंह,डॉ.अजंता यादव,प्रदुमन यादव,डॉ.आर.आर.सिंह,एस.के.सिंह (कार्याध्यक्ष उ. भा.सेल महाराष्ट्र),भरत सिंह (प्रवक्ता),जयवंत लोखंडे,उत्तम गीते,राजेश इंगले उपस्थित थे । इस अवसर पर समाजसेवियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं,महिलाओं का सम्मान के रूप में प्रो.वर्षा गायकवाड द्वारा गमछा एवं पुष्प गुच्छ गुच्छ प्रदान कर किया गया।

You may also like

Leave a Comment