Home Uncategorized नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल अगस्त से शुरू होगा

नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल अगस्त से शुरू होगा

by zadmin

नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल अगस्त  से शुरू होगा 

विशेष संवाददाता 

मुंबई,@nirbhaypathik: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले साल शुरू हो जायेगा।  यह घोषणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को की। कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया  था जिसका जवाब देते हुए  फडणवीस ने कहा कि मुंबई हवाई अड्डे पर एक ही रन वे है और इस पर  700 विमानों का आवागमन  होता है। यहाँ पर सुबह के दौरान इतने  अधिक विमानों का आवागमन होता है कि उस समय रनवे खाली नहीं  रहता। इसलिए राज्य के अंतर्गत विमानों का सुबह के समय आवागमन यहां कम है। नवी मुंबई हवाई अड्डे का निरीक्षण मुख्यमंत्री और  मैंने  की है यह वहां पर रनवे का काम पूरा हो गया है उसकी कोटिंग बाकी है। यह हवाई अड्डा अगले साल अगस्त में चालू हो जायेगा तो यहां का बोझ वहां बंट जायेगा। उन्होंने शिर्डी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग के बारे में बताया कि वहां नाईट लैंडिंग की अनुमति है लेकिन वहां नाइट लैंडिंग के पूर्व सूचना  देनी पड़ती है। परमानेंट नाइट लैंडिंग के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात करके हल निकाला जायेगा।   पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते कहा कि अहमदाबाद जाने के लिए रोज 18 विमान सेवा उपलब्ध है जबकि महाराष्ट्र  के लोगों को राज्य में हवाई  सफर करने के लिए सब मिलाकर 15 विमानसेवा क्यों ?इस चर्चा में भाग लेते हुए रोहित पवार ने कहा कि शिर्डी हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की अनुमति  है लेकिन वहां स्टाफ नहीं है। चर्चा में पृथ्वीराज चव्हाण , प्रणिति  शिंदे, आदि ने भी भाग लिया।  

You may also like

Leave a Comment