फिल्म “उत्तेजना-द फायर” सिनेमा घरों में 19 जून को
19 जून को पूरे भारत मे प्रदर्शित होने जा रही फिल्म “उत्तेजना-द फायर” इस समय जनरेशन- जेड के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘उत्तेजना-द फायर’ का निर्माण हॉलमार्क स्टूडियो और सनम प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक हैं संजय निरंजन।फिल्म उत्तेजना – द फायर के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 36 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।इस फिल्म की कहानी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के जीवन की घटनाओं से जुड़ी है। बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री रोशनी कपूर राज से प्यार करती है। दुबई के अंडर वर्ल्ड डॉन सिकंदर पठान का रोशनी से गुप्त संबंध है, इसलिए रोशनी और राज का प्यारमुसीबत में आ जाता है, यह कहानी बड़े रोमांटिक और मादक अंदाज में आगे बढ़ती है ।दर्शक फिल्म देखकर ही तपिस की अनुभूति कर सकेंगे।