Home आँगनधर्म-कर्म कालबादेवी के रामवाड़ी में होमाष्टमी व गरबा का आयोजन 

कालबादेवी के रामवाड़ी में होमाष्टमी व गरबा का आयोजन 

by zadmin

मुंबई,@nirbhaypathik : सी वार्ड के कालबादेवी के पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित मार्ग पर स्थित 79 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित श्री रामवाड़ी नवरात्रि मंडल द्वारा होमाष्टमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ डीजे गरबा-रास का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष एवं विधायक राहुल नार्वेकर, आदर्श ग्रुप ऑफ होटल्स के जगदीश पुरोहित, सी एवं डी वार्ड प्रभाग समिति के अध्यक्ष आकाश राज के. पुरोहित, पूर्व पार्षद जनक संघवी एवं शरद (शाह) पेटीवाला तथा होटल आदर्श अन्नपूर्णा के मनीष पुरोहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसके अलावा, मंडल के कमेटी सदस्य हर्षद शाह, कुलदीप जैन, पंकज शाह, देवांग (लालूभाई) मेहता, राजेश कपाड़िया, नेविल सोनी तथा अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पंडित शिरीष पंड्या के मार्गदर्शन में होमाष्टमी के धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए। इसके पश्चात डीजे की धुन पर गरबा-रास का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और नवरात्रि के उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।

You may also like

Leave a Comment