Home मनोरंजन भोजपुरी कलाकार पवन सिंह बंगाल से लड़ेंगे चुनाव

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह बंगाल से लड़ेंगे चुनाव

by zadmin

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह बंगाल से लड़ेंगे चुनाव 

नई दिल्ली,13 मार्च:: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ट्विटर पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। हालांकि पवन ने अब भी ये नहीं बताया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं, लेकिन कयास लगने शुरू हो चुके हैं। पवन सिंह ने ट्वीट में लिखा, मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।

खबर आ रही थी कि पवन सिंह भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पवन सिंह ने इससे साफ इनकार कर दिया था। मनीष कश्यप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस इंटरव्यू में पवन सिंह ने कुछ ऐसा हिंट दिया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने होमटाउन आरा से चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

You may also like

Leave a Comment