Home आँगनधर्म-कर्म कर्मों का फल इंसान को भोग कर ही जाना है – कुणाल महाराज

कर्मों का फल इंसान को भोग कर ही जाना है – कुणाल महाराज

by zadmin

कर्मों का फल इंसान को भोग कर ही जाना है – कुणाल महाराज  
कल्याण,@nirbhaypathik-श्रीकेश चौबे:-ब्राह्मण जन जागरण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन कलवा के आतकोनेश्वर मफतलाल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। कथा व्यास काशी के मर्मज्ञ कथावाचक कुणाल महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान की अमृतमय वर्षा हो रही है।पंचम दिवस की कथा में  पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबर , गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। महाराज जी के मुखारविंद से अंतर ज्ञान की कथा सुनकर श्रोता आत्म विभोर हो उठे। कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आ रहे है। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कमलेश शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, रमेश उपाध्याय, हरिनाथ उपाध्याय, शेषमणि तिवारी, पंकज पांडे, शशिकांत पांडे, पंडित संजय मिश्रा और विजय दुबे का विशेष सहयोग है।*

You may also like

Leave a Comment