Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर विठ्ठल खरटमोल समाज को शिक्षा का दान दे रहे हैं-केंद्रीय मंत्री आठवले

विठ्ठल खरटमोल समाज को शिक्षा का दान दे रहे हैं-केंद्रीय मंत्री आठवले

by zadmin

विठ्ठल खरटमोल समाज को शिक्षा का दान दे रहे हैं-केंद्रीय मंत्री आठवले

पथिक संवाददाता   
मुंबई@nirbhaypathik :देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा देश तरक्की करते हुए आगे बढ़ रहा है।यह बात 
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री और आरपीआई(आठवले)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले  चेंबूर  वेलफेयर मराठी विद्यालय,  वाशीनाका शिवाजी नगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर ने महिलाओं को शिक्षा और उनकी सुरक्षा की जिक्र संविधान में भी किया है।दलित और आर्थिक रूप से कमजोर 125छात्रों को आर्थिक मदद दे कर हमारा सामाजिक न्याय विभाग हर साल विदेश में पढ़ने के लिए भेजता है। विठ्ठल  खरटमोल   इस विद्यालय के माध्यम से समाज में शिक्षा का उत्थान कर रहे हैं।आरपीआई(आठवले)के महाराष्ट्र सचिव गौतम सोनावणे ने विठ्ठल खरटमोल  के शून्य से शिखर तक जाने की कहानी उपस्थित लोगों को बताया।
भाजपा नेता विद्यालय संचालक और पूर्व नगरसेवक विठ्ठल खरटमोल ने विद्यालय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।इस अवसर पर छात्र  और छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक,धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितों  का दिल जीत लिया।विजेता टीम को शील्ड देकर रामदास आठवले ने उन्हें सामूहिक रूप से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आरपीआई मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ् कसारे,दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे,मुस्ताक बाबा,अनीस पठान,रवि गायकवाड़,पूर्व नगर सेविका फुलाबाई सोनावणे,साधू कटके,महादेव सालवी,साहेबराव ससाने,दिनेश शिंदे,सुभाष सालवी,राजू कटके उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरम्भ में दीप प्रज्वलित कर  रामदास आठवले ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया. विठ्ठल  खरटमोल   ने रामदास आठवले और गौतम सोनावणे तथा रुक्मिणी  खरटमोल   ने फूलाबाई सोनवणे को शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रधानाचार्य रमेश गाढे तथा आभार प्रदर्शन  विठ्ठल  खरटमोल   ने किया।

फोटो:कपिलदेव खरवार

You may also like

Leave a Comment