Home राष्ट्रआपदा विधान मंडल से- प्राकृतिक आपदाग्रस्तों की मदद के लिए 513 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर

विधान मंडल से- प्राकृतिक आपदाग्रस्तों की मदद के लिए 513 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर

by zadmin

प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान के लिए 513 करोड़ रुपये की धनराशि के वितरण की मंजूरी

राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल की घोषणा

नवीन कुमार
मुंबई (निर्भय पथिक) ।
राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि मार्च, अप्रैल और मई 2023 के दौरान राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि फसलों और संपत्ति के नुकसान के लिए दी जाने वाली राहत के लिए कुल 513.79 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी गई है।  इस संबंध में परिषद के सदस्य प्रवीण दटके ने प्रश्न उपस्थित किया। मंत्री पाटिल ने कहा कि मार्च से मई 2023 के बीच राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कुल तीन लाख दो हजार 706 हेक्टेयर कृषि फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही यह भी देखा गया है कि इस अवधि के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण 95 व्यक्तियों और 946 जानवरों की मृत्यु हो गई। एक उपप्रश्न के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि यदि अधिक क्षति नजर आती है तो इसकी जांच कर निर्णय लिया जायेगा।
तदनुसार आयोजित चर्चा में एकनाथ खडसे, जयंत पाटिल, सुरेश धस ने भी भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment