Home Uncategorized अभिनेत्री नगमा मुंबई कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त

अभिनेत्री नगमा मुंबई कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त

by zadmin

मुंबई,15 मार्च: मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाई गई है. इसके अनुसार कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 42 महासचिव, 76 सचिवों की नियुक्ति की गई है. अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा मोरारजी को मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया है. मुंबई महापालिका का चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ने वाली है. इसकी घोषणा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप कर चुके हैं. इसलिए कांग्रेस की तरफ से हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की जा रही है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कुल 21 लोगों का चुनाव किया गया है. इनमें नगमा अकेली महिला पदाधिकारी हैं.

You may also like

Leave a Comment