Home Uncategorized भिवंडी की सड़कों पर दौड़ेगी ठाणे मनपा परिवहन की बसें

भिवंडी की सड़कों पर दौड़ेगी ठाणे मनपा परिवहन की बसें

by zadmin

आनंद पांडेय 

ठाणे,6 मार्च:-ठाणे परिवहन सेवा के माध्यम से ठाणे के नागरिकों के लिए विभिन्न मार्गों पर बस सेवाएं शुरू की गई हैं।  भिवंडी में सभी वर्गों के यात्रियों की संख्या अधिक है साथ ही, इस रूट पर परिवहन बसें शुरू करने की लगातार मांग की जा रही थी।  परिवहन अध्यक्ष विलास जोशी ने बताया कि इस मार्ग पर आज से एक नई बस सेवा शुरू की जाएगी और यात्रियों को इसका लाभ होना तय है।
बता दें कि  ठाणे के साथ, मुंब्रा दिवा भाग  की आबादी पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गयी है।  ठाणे के भीतर परिवहन की सुविधा के लिए, परिवहन के माध्यम से विभिन्न मार्गों पर बस सेवाएं चलाई जा रही हैं।  भिवंडी में कई उद्योग हैं और ठाणे के सभी हिस्सों से लोग रोज़ाना आते हैं।  विपक्ष के नेता शानू अशरफ पठान और परिवहन समिति के सदस्य शमीम खान और शिवसेना के पूर्व नगरसेवक बालाजी काकड़े ने मुंब्रा डिवीजन के नागरिकों के लिए दैनिक परिवहन की मांग की थी।  इस मांग को देखते हुए प्रयोगात्मक आधार पर, मार्ग 84 पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
इस बस सेवा के तहत मुंब्रा पुलिस स्टेशन से शिवाजी चौक तक  बसों की 20 फेरी का प्रारम्भ सवेरे 7 बजे से होगा. जबकि रोड नंबर 4 से चलने वाली फेरियां सवेरे 8.20 से चलेंगीं ये सभी बसें रात 10 बजे तक चलेगीं . 

You may also like

Leave a Comment