Home आँगनस्वास्थ्य निरंकारी भक्तों ने चांदिवली में 67 एवं कल्याण में 153 यूनिट रक्तदान

निरंकारी भक्तों ने चांदिवली में 67 एवं कल्याण में 153 यूनिट रक्तदान

by zadmin

निरंकारी भक्तों ने चांदिवली में 67 एवं कल्याण में 153 यूनिट रक्तदान

मुंबई,रक्तदान शिविरों की श्रृंखला को  जारी रखते हुए संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार, 27 अगस्त को चांदिवली (मुंबई) एवं द्वारली पाडा, कल्याण (पूर्व) में आयोजित दो अलग अलग  रक्तदान शिविरों में कुल 220 निरंकारी भक्तों ने स्वतः स्फूर्त रक्तदान किया |

निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा  से निरंकारी जन  मानव सेवा की भावना से रक्तदान के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर अपना योगदान देते रहते हैं |  

इन दो शिविरों में से कम्युनिटी हॉल, संघर्ष नगर, चांदिवली, मुंबई में आयोजित रक्तदान शिविर में 67 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया जिसका संकलन संत निरंकारी रक्त पेढी, विलेपार्ले, मुंबई ने  किया  |

संत निरंकारी मंडल की चांदिवली एवं पवई ब्रांच ने मिलजुल कर इस शिविर का आयोजन किया था जिसमें इन दोनों इलाकों कें श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया |

संत निरंकारी मंडल के बांदा (उ.प्र.) के क्षेत्रीय प्रभारी  डॉ.दर्शन सिंह  ने इस शिविर का उद्घाटन किया | इस अवसर पर मंडल के स्थानीय सेक्टर संयोजक प्रकाश जोशी एवं सेवादल क्षेत्रीय संचालक ललित दलवी उपस्थित थे | पूर्व नगरसेवक  ईश्वर तायडे ने इस शिविर को शिष्टाचार भेंट किया |

संत निरंकारी मंडल के चांदिवली एवं पवई ब्रांच के मुखी क्रमश:  मदन पांडे एवं आत्माराम घाग ने स्थानीय सेवादल युनिटों के सहयोग से इस शिविर का सफल आयोजन किया |

संत निरंकारी सत्संग भवन, द्वारली पाडा, कल्याण (पूर्व) में आयोजित रक्तदान शिविर में 153 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया जिसका संकलन इंडियन रेडक्रॉस रक्तपेढी द्वारा किया गया |

You may also like

Leave a Comment