Home खेलअन्य खेल ठाणे में मामा वैद्य की स्मृति में राज्य स्तरीय ब्रिज प्रतियोगिता 11 से

ठाणे में मामा वैद्य की स्मृति में राज्य स्तरीय ब्रिज प्रतियोगिता 11 से

by zadmin

ठाणे में मामा वैद्य की स्मृति में राज्य स्तरीय ब्रिज  प्रतियोगिता 11 से 
अनीता शुक्ला 

ठाणे:आर्य क्रीड़ा मंडल एवं ठाणे जिला   ब्रिज   संघ ने इस वर्ष भी  मामा वैद्य की स्मृति में राज्य स्तरीय   ब्रिज   प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता  11 और 12 फरवरी  के दौरान आर्य क्रीड़ा मंडल, गावदेवी, ठाणे (पश्चिम ) में आयोजित किया गया है.ये प्रतियोगिताएं स्विस  लीग शैली में खेली जाएंगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कई नामी खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार 11 फरवरी को दोपहर 1 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके बाद पहला और दूसरा राउंड दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच खेला जाएगा। तीसरा और चौथा राउंड 4:30 और 7:30 के बीच खेला जाएगा।

   इसी प्रकार दूसरे दिन  पांचवां और छठा राउंड 12 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक खेला जाएगा। शीर्ष चार टीमें दोपहर 2.30 बजे से शाम 7 बजे के बीच सुपर लीग खेलेंगी और इसमें से विजेता का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही जोड़ी प्रतियोगिता भी खेली जाएगी। इसके बाद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
अधिक जानकारी और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनिरुद्ध सांझगिरी – 9819267457 या  शरद गोरे से  9833749535. पर  संपर्क करें. 

You may also like

Leave a Comment