Home खेलअन्य खेल राजू तोलानी व अजय खरे का एशियन व विश्व ब्रिज प्रतियोगिता के लिए चयन

राजू तोलानी व अजय खरे का एशियन व विश्व ब्रिज प्रतियोगिता के लिए चयन

by zadmin

राजू तोलानी व अजय खरे का  एशियन व विश्व ब्रिज  प्रतियोगिता के लिए चयन 

ठाणे (निर्भय पथिक) – ठाणे जिला ब्रिज  एसोसिएशन के प्रसिद्ध खिलाड़ी राजू तोलानी व अजय खरे का एशियन ब्रिज व वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इसी के उपलक्ष्य में ठाणे डिस्ट्रिक्ट ब्रिज  एसोसिएशन ने हाल ही में आर्य क्रीड़ा मंडल के हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह समारोह  12 मार्च को संपन्न हुआ। महाराष्ट्र  ब्रिज   एसोसिएशन के अध्यक्ष जे. के भोंसले और सचिव हेमंत पांडेय ने  दोनों खिलाड़ियों को  सम्मानित किया। एशियन ब्रिज चैंपियनशिप चीन में जबकि विश्व चैंपियनशिप इटली में होगी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र  ब्रिज एसोसिएशन के सचिव हेमंत पाण्डेय द्वारा लायी गयी स्मृति चिन्ह  राजू तोलानी एवं अजय खरे को भेंट की गयी. सम्मान समारोह में उपस्थित जिला  के साथ-साथ राज्य के कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ठाणे जिला ब्रिज  एसोसिएशन के सचिव अनिरुद्ध संजगिरी ने समारोह का समन्वय किया। इस समारोह के सफल क्रियान्वयन में जिला ब्रिज  एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारियों का बहुमूल्य सहयोग मिला। भालचन्द्र दक्षिणदास ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment