Home विविधाज्ञान विज्ञान वैज्ञानिकों ने ढूंढा एक घंटे में प्लास्टिक को निगलने वाला एंजाइम वेरिएंट

वैज्ञानिकों ने ढूंढा एक घंटे में प्लास्टिक को निगलने वाला एंजाइम वेरिएंट

by zadmin

वैज्ञानिकों ने ढूंढा एक घंटे में प्लास्टिक को निगलने वाला एंजाइम वेरिएंट

नई दिल्ली:काफी समय से यह बात चल रही है कि प्लास्टिक के निकले कचरों के निस्तारण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हो पाया है। हालांकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बात को लेकर काफी समय से कोशिश कर रहे हैं और इस पर कई खोज भी की जा रही थी। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंजाइम की खोज कर दी है जो प्लास्टिक के वेस्ट को बहुत जल्दी तोड़ देता है। इसपर एक शोध किया गया है कि यह एक घंटे में भी इसे खत्म कर सकता है।

दरअसल, प्लास्टिक के खतरे लगातर बढ़ रहे हैं और यहां तक कि प्रदूषण को भी नुकसान पहुंच गया है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास विश्वविद्यालय की मदद से यह एंजाइम बनाया गया है। यह प्लास्टिक के कंपोनेंट्स को बहुत जल्द तोड़ देता है। इसे बनाने वाली टीम का कहना है कि प्लास्टिक प्रदूषण से दूषित जगहों को साफ करने के लिए भी इस एंजाइम वैरिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है टेस्ट के दौरान एंजाइम का जब उपयोग किया गया तो कई तरह के परिणाम निकलकर सामने आए। इस एंजाइम ने पॉलिमर पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट से बने उत्पादों को एक सप्ताह में तोड़ा जबकि कुछ को टूटने में सिर्फ 24 घंटे का समय लगा। इस परिणाम के बाद वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। बताया गया है कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि जल्द ही इससे कम समय में भी परिणाम सामने आ सकता है।

प्लास्टिक को लेकर पहले भी एक्सपर्ट कर चुके हैं कि इन्हें नष्ट होने में काफी समय लग जाता था, जिसके चलते पर्यावरण के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी दिक्क्त होती थी। इतना ही नहीं दुनियाभर की कई सरकारों ने प्लास्टिक बैन को लेकर काफी रणनीति अपनाई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऐसे में वैज्ञानिक किसी अन्य विकल्प पर काम कर रहे थे।

You may also like

Leave a Comment