Home मुंबई-अन्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राज्यपाल ने किया शिवराया  को नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राज्यपाल ने किया शिवराया  को नमन

by zadmin

नवीन कुमार

मुंबई,@nirbhaypathik : छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्रपती शिवाजी महाराज मैदान स्थित शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया ।

अभिवादन कार्यक्रम के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से क्रीड़ा भवन में शिव जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर राज्यपाल की प्रमुख उपस्थिति में संगीत कला अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित पोवाड़े और शिवगीत प्रस्तुत किए गए।

संगीत कला अकादमी की ओर से प्रस्तुत शिवगीतों की सराहना करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कलाकारों को बधाई दी तथा 51 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुंबई की महापौर रितू तावडे, सांसद अनिल देसाई, विधायक सुनील शिंदे, महानगरपालिका की विपक्ष नेता किशोरी पेडणेकर, आयुक्त भूषण गगराणी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment