Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर स्वर्गीय राममनोहर त्रिपाठी की जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन

स्वर्गीय राममनोहर त्रिपाठी की जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन

by zadmin

स्वर्गीय राममनोहर त्रिपाठी की जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन
मुंबई@nirbhaypathik:हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री साहित्यकार डॉ राममनोहर त्रिपाठी की 92 वी जयंती पर उनके सुपुत्र पत्रकार अनुराग त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी पूनम त्रिपाठी और उनकी बेटी मंज़ू पांडेय ने कुर्ला(प)न्यू मिल रोड अपने आवास पर 24 घंटे का संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया है।26 जनवरी को समापन पर हवन और पूजा के बाद भंडारा का महाप्रसाद वितरण होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चंद्रकान्त त्रिपाठी भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह,विधायक राजहंस सिंह,अध्यात्म विशेषज्ञ अंशुल पांडेय,आचार्य पवन त्रिपाठी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली,उदय प्रताप सिंह,राजेश शर्मा,संदीप शुक्ला,शिक्षाविद् देवेंद्र शुक्ला,कृपाशंकर मिश्रा समाज सेवी मनोज राजन नाथानी,मारकंडे सिंह,पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय,राजकुमार सिंह,ओमप्रकाश तिवारी,सुभाष गिरी,महेन्द्र उपाध्याय,ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह,सतीश बेलमकर,संतोष दुबे के अलावा त्रिपाठी परिवार के सैकड़ों चाहने वालों ने स्व राम मनोहर त्रिपाठी और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।पंडित आत्माराम दुबे इस धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न करा रहे हैं।
फोटो:कपिलदेव खरवार

You may also like

Leave a Comment