Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर युवा मोर्चा ने किया चेंबूर में श्रीराम रथ का भव्य स्वागत

युवा मोर्चा ने किया चेंबूर में श्रीराम रथ का भव्य स्वागत

by zadmin

युवा मोर्चा ने किया चेंबूर में श्रीराम रथ का भव्य स्वागत 

मुंबई @nirbhaypathik :राम मंदिर प्रतिष्ठापना के निमित्त  मुंबई भाजपा द्वारा निर्मित श्री राम रथ के चेंबूर  में आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया।दक्षिण मध्य मुंबई के उपाध्यक्ष  आकाश भगवाने ने  रथ पर फूल बरसाए और रथ के आगे ढोल ताशा बजाने वालों ने बैंजो परभक्ति गीत  राम जी की निकली सवारी ,से सैकड़ों राम भक्तों का दिल जीत लिया। श्रीराम रथ यात्रा के साथ पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे, पूर्व नगर सेवक महादेव शिवगण, वीरेंद्र प्रताप(बबलू)सिंह,नीरज शर्मा,कृष्णकान्त उपाध्याय,नितेश गुप्ता,रोहित गुप्ता,सैय्यद रमज़ान ,विशाल गुप्ता,रोहित पारचे,संदीप गुप्ता,शरद ठाकुर,रामधनी अग्रहरी,प्रशांत कनौजिया,शरद ठाकुर,नित्या नाडार भजन गायिका प्रमिला पटवा के अलावा चेंबूर के सैकड़ों राम भक्तों ने श्रीराम रथ का स्वागत किया और जय श्री राम के नारों से चेंबूर  परिसर गूंज उठा।।
श्रीराम रथ पर सवार योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल  शमशेर प्रजापति ने भगवा वस्त्र धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित कराया।
फोटो:कपिल देव खरवार

You may also like

Leave a Comment