Home आँगनधर्म-कर्म शनि शिंगणापुर-शनैश्वर देवस्थान संस्था की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी – उपमुख्यमंत्री फडणवीस

शनि शिंगणापुर-शनैश्वर देवस्थान संस्था की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी – उपमुख्यमंत्री फडणवीस

by zadmin

शनि शिंगणापुर -शनैश्वर देवस्थान संस्था की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी – उपमुख्यमंत्री  फडणवीस 

विशेष संवाददाता 

 नागपूर,@nirbhaypathik: अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर के शनैश्वर  देवस्थान में नियुक्ति ( नौकर भर्ती ) , डोनेशन स्वीकारने के तरीके आदि की सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। जाँच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में मंगलवार को यह जानकारी दी।  भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बारे में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। अनिल परब , चंद्रशेखर बावनकुले , कपिल पाटिल , प्रवीण दरेकर , सतेज पाटिल , प्रसाद लाड ने इस चर्चा में भाग लिया।  उसी का जवाब देते हुए  उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस देवस्थान के बारे में सदस्यों द्वारा उठाया गया मामला गंभीर है। आवश्यकता नहीं होते हुए भी 1800 लोगों को नियुक्ति की गयी ऐसा दिख रहा है।  भर्ती के लिए विज्ञापन भी नहीं निकाला गया।  वहीं डोनेशन स्वीकार करने के बारे में भी शिकायत है इस बारे में सहायक धर्मादाय आयुक्त ने जांच की है।  लेकिन यह जांच पर्याप्त मात्रा में  नहीं की गयी है। इस जांच में विसंगति है।  इसलिए इस देवस्थान का विशेष लेखा परीक्षण किया जायेगा  साथ ही उच्च स्तरीय जांच भी की जाएगी।

 शिर्डी देवस्थान की तरह शनि शिंगणापुर देवस्थान  के बारे में भी 2018 में कायदा किया गया लेकिन उसपर अभी भी अमल नहीं किया गया।  इस कायदे पर अमल करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करके  जल्द से जल्द उसे लागू करेंगे यह भी उपमुख्यमंत्री  फडणवीस ने कहा  । 

You may also like

Leave a Comment