Home मुंबई-अन्यअन्य राज्य प्रधान मंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

प्रधान मंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

by zadmin

प्रधान मंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
विशेष संवाददाता 
मुंबई@nirbhaypathik , लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि 1 अगस्त पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पुणे का दौरा करेंगे  जहां उन्हें लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही  प्रधानमंत्री मोदी  पुणे के साथ-साथ पिंपरी-चिंचवड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।   दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दिन   सुबह 11 बजे दगडूशेठ गणपति मंदिर जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। सुबह 11.45 बजे प्रधानमंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  बाद में दोपहर 12:45 बजे प्रधानमंत्री मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाकर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी पुणे मेट्रो रेल परियोजना 2 को हरी झंडी दिखाकर पुणे मेट्रो चरण 1 की दो पूर्ण लाइनों की सेवा का उद्घाटन करेंगे। फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन तक और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक मेट्रो रूट होगा।  2016 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री मोदी  ने किया था। मेट्रो रेल का यह नया खंड, पुणे शहर में शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे महानगर पालिका कार्यालय, पुणे आरटीओ और पुणे रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़कर, इन परियोजनाओं का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम होगा।  प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका  (पीसीएमसी) के तहत कचरे  से ऊर्जा  निर्मित  करनेवाले ( वेस्ट तो एनर्जी ) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।  लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह संयंत्र हर साल लगभग 2.5 लाख मैट्रिक टन कचरे का उपयोग करके बिजली पैदा करेगा।
सबके लिए आवास के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका  द्वारा निर्मित 1280 से अधिक घर प्रधान मंत्री मोदी  द्वारा हस्तांतरित किए  जाएंगे। वे  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुणे नगर निगम द्वारा निर्मित 2650 से अधिक घरों को भी हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका द्वारा बनाए जाने वाले लगभग 1190 घरों और पुणे महानगरक्षेत्र  विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने वाले 6400 से अधिक घरों की आधारशिला भी रखेंगे।
चूंकि 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर  तिलक जो दुनिया भर में ‘लोकमान्य तिलक’ के नाम से जाने जाते हैं की पुण्यतिथि है। इसलिए लोकमान्य तिलक की परंपरा के  सम्मान के तौर पर  लोकमान्य तिलक पुरस्कार प्रधानमंत्री को प्रदान किया जाएगा।  प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार के 41वें प्राप्तकर्ता होंगे।  इस सम्मान के प्राप्तकर्ताओं में डॉ. शंकर दयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह , एनआर नारायण मूर्ति , डॉ ई. श्रीधरन इन मान्यवरों का समावेश है। 

You may also like

Leave a Comment