Home विविधाखोज खबर महाराष्ट्र राज्य में 2.44 लाख पद रिक्त, 30 माह में कोई भर्ती नहीं

महाराष्ट्र राज्य में 2.44 लाख पद रिक्त, 30 माह में कोई भर्ती नहीं

by zadmin

महाराष्ट्र राज्य में 2.44 लाख पद रिक्त, 30 माह में कोई भर्ती नहीं
नवीन कुमार
मुंबई (निर्भय पथिक)। महाराष्ट्र राज्य में विभिन्न विभाग और  जिला परिषद अंतर्गत 2.44 लाख से अधिक पद रिक्त होने की बात सामने आई है। सरकारी विभाग व जिला परिषद में 31 दिसंबर, 2020 तक की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। कुल 29 सरकारी विभाग और जिला परिषद में मंजूर पदों की संख्या 10 लाख 70 हजार 840 है। इसमें से 8 लाख 26 हजार 435 पद कार्यरत हैं, वहीं 2 लाख 44 हजार 405 पद रिक्त हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता गलगली ने महाराष्ट्र सरकार को 14 जून  2023 को आवेदन देकर महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत सभी वर्ग के कुल पदों के साथ कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने गलगली को गटनिहाय सरकारी व जिला परिषद के गट अ, ब, क और ड की दिनांक 31 दिसंबर 2020 तक की जानकारी उपलब्ध कराई है।
29 सरकारी विभाग और जिला परिषद में कुल मंजूर पद की संख्या 10, 70,840 है। उसमें से 8,26,435 कार्यरत पद है। वहीं 2,44,405 रिक्त पद है। इनमें सरकारी कर्मचारियों की संख्या 1,92,425 और जिला परिषद की संख्या 51980 है। इस तरह कुल 2,44405 पद रिक्त है।
गृह विभाग में कुल मंजूर पद 2,92,820 है। उसमें से 46,851 पद रिक्त है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में कुल मंजूर पद 62,358 है और उसमें से 23,112 पद रिक्त है। जलसंपदा विभाग में कुल मंजूर पद 45,217 है और उसमें से 21,489 पद रिक्त है। राजस्व व वन विभाग में कुल मंजूर पद 69,584 है जिसमें से 12,557 पद रिक्त है। उच्च व तंत्र विभाग में कुल मंजूर पद 12,407 है और उसमें से 3,995 पद रिक्त है। वैद्यकीय शिक्षा व औषधी द्रव्य विभाग में कुल मंजूर पद 36,956 है जिसमें से 124,23 पद रिक्त है। आदिवासी विकास विभाग में कुल मंजूर पद 21,154 है जिसमें से 6213 पद रिक्त है। शालेय शिक्षा व क्रीडा विभाग में कुल मंजूर पद 7050 है जिसमें से 3828 पद रिक्त है। सार्वजनिक निर्माण विभाग में कुल मंजूर पद 21,649 है जिसमें से 7751 पद रिक्त है। सहकार पणन विभाग में कुल मंजूर पद 8867 है जिसमें से 2933 पद रिक्त है। सामाजिक न्याय विभाग में कुल मंजूर पद 6573 है जिसमें से 3221 पद रिक्त है। उद्योग, ऊर्जा व कामगार विभाग में कुल मंजूर पद 8197 है जिसमें से 3686 पद रिक्त है। वित्त विभाग में कुल मंजूर पद 18191 है जिसमें से 5719 पद रिक्त है। अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग में कुल मंजूर पद 8308 है जिसमें से 2949 पद रिक्त है। महिला व बालविकास विभाग में कुल मंजूर पद 3936 है जिसमें से 1451 पद रिक्त है। विधि व न्याय विभाग में कुल मंजूर पद 2938 है जिसमें से 1201 पद रिक्त है। पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग में कुल मंजूर पद 735 है जिसमें से 386 पद रिक्त है। सामान्य प्रशासन विभाग में कुल मंजूर पद 8795 है जिसमें से 2325 पद रिक्त है। गलगली के अनुसार रिक्त पद से सेवा में लापरवाही बरती जाती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

You may also like

Leave a Comment