Home मुंबई-अन्यनवी मुंबई नवी मुंबई से कफ परेड तक बेस्ट की बस सेवा शुरू की जाये – लोढ़ा

नवी मुंबई से कफ परेड तक बेस्ट की बस सेवा शुरू की जाये – लोढ़ा

by zadmin

नवी मुंबई से कफ परेड तक बेस्ट की बस सेवा शुरू की जाये – लोढ़ा 

    मुंबई,@nirbhaypthik : बेस्ट की बस सेवा नवी मुंबई से कफ परेड तक चलाने की मांग को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा  मंगलवार को  मुंबई महानगर पालिका  के ‘ ए ‘  वार्ड में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर  स्त्री शक्ति समाधान  शिविर (सरकार आपके द्वार  ) कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

मंत्री लोढ़ा ने कहा, आज 909 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 132 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया है। बाकी शिकायतों का भी समय पर निराकरण करके समस्या का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया तथा बैंक एवं महिला आर्थिक विकास निगम तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस स्टाल  पर  महिलाओं को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

       पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्त्री शक्ति  समाधान शिबिर (सरकार आपके द्वार पर) कार्यक्रम का आयोजन 10 मई को ‘ के ‘ ईस्ट वार्ड, अंधेरी गुंडवली में किया गया।  इस पहल में महिलाएं प्रत्येक वार्ड में शिकायतों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगी।  यह गतिविधि 31 मई 2023 को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगी।  अधिक जानकारी और आवेदन पत्र भरने के लिए https://forms.gle/7GzCSACLYsj38amq9 लिंक पर जाकर जानकारी भरी जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment