Home राष्ट्रपर्यावरण जल युक्त शिवार को बड़ी सफलता, जल संवर्धन में महाराष्ट्र अव्वल

जल युक्त शिवार को बड़ी सफलता, जल संवर्धन में महाराष्ट्र अव्वल

by zadmin

जल युक्त शिवार को बड़ी सफलता, जल संवर्धन  में महाराष्ट्र अव्वल 

विशेष संवाददाता 

मुंबई (निर्भय पथिक): केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भारत के जलाशयों की गणना पर पहली रिपोर्ट जारी की है जिसमें महाराष्ट्र को देश में प्रथम स्थान दिया गया है।  इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की जनता को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने इस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भारत में जलाशयों की गणना पर पहली रिपोर्ट की घोषणा की है और मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारा महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर रहा है। यह  जल युक्त शिवार , सिल्ट फ्री डैम आदि संयुक्त रूप से लागू की गयी योजनाओं की सफलता है। हालांकि  अन्य राज्यों में तालाब और जलाशय अधिक हैं लेकिन महाराष्ट्र जल  संवर्धन के मामले में पहले स्थान पर है। यह गणना 2018 -19 में की गयी थी।  इस रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण अवलोकन यह है कि अधिकांश  जलाशय  जल संरक्षण योजनाओं में है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के  इस कार्य में  योगदान देनेवाले सभी नागरिकों और सामाजिक संगठनों को बधाई दी है  और कहा है कि यह हम सभी की सामूहिक सफलता है जिन्होंने जलयुक्त शिवार और अन्य जल संरक्षण योजनाओं को एक लोकप्रिय आंदोलन बनाया।  मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपील की है कि इसी तरह जलयुक्त शिवार  अभियान 2.0  को भी सफल बनाएं। 

You may also like

Leave a Comment