Home विविधाखोज खबर मनहेच किले के जीर्णोद्धार के लिए जन अभियान चला रही पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान

मनहेच किले के जीर्णोद्धार के लिए जन अभियान चला रही पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान

by zadmin

मनहेच किले के जीर्णोद्धार के लिए जन अभियान  चला रही पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान
मुंबई (निर्भय पथिक) ;आर्थिक-औद्योगिक सांस्कृतिक विकास के लिए काम कर रही संस्था पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान ने जफराबाद के मनहेच किले के विकास के लिए जन अभियान की शुरुआत की है। इस बारे में  16 अप्रैल को कांदिवली स्थित ठाकुर विलेज में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस संकल्प सभा में कहा गया कि यह अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि जफराबाद और जौनपुर में इस्लामी हुकूमत के तो अनेक प्रतीक, चिह्न और स्मृति स्थल हैं, लेकिन उनके पुरातन इतिहास का कोई स्मृति स्थल नहीं हैं,इस स्थति को बदलने की जरूरत है। जिसकी शुरुआत जफराबाद के धूल  धूसरित पड़े      मनहेच किले का जीर्णोद्धार कर की जा सकती है। मनहेच का अपना एक  इतिहास रहा है।  11-12 वीं सदी से दर्ज़ ज्ञात इतिहास में मनहेच राष्ट्र रक्षा के अप्रतिम दुर्ग के रूप में जाना जाता रहा है।  इसे आसनी किला भी कहा जाता था।  आसनी यानी बिजली के गति से प्रहार करने वाले योद्धा। इस्लामी हुकूमत के पहले कानपुर से लेकर काशी तक का इलाका भारत के अन्तर्कोट के रूप में जाना जाता था। मनहेच इस अन्तर्कोट की रक्षा का प्रमुख दुर्ग तो था ही, पश्चिमोत्तर सीमा से होने वाले हमलों के खिलाफ लड़ने के लिए आसनी योद्धा भी यहीं से जाते थे। यह परंपरा 1857 की क्रांति और उसके बाद गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन में भी कायम रही। दोनों ही आंदोलनों में पूर्वांचल ने पहली कतार में खड़े होकर हिस्सा लिया।  
मनहेच  का अर्थ है विद्या भूमि।  जहां से विद्या के स्रोत फूटते हों। इस्लामी हुकूमत के पहले जफराबाद और मनहेच किले की यही ख्याति थी।  ऐसा इसके दस महाविद्याओं का केंद्र होने की वजह से था। पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा किये गए ऐतिहासिक शोध इस बात का भी संकेत करते हैं कि जफराबाद सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की राजधानी था। मनहेच उनका महल था। वह स्थल जहां से वे सशरीर स्वर्ग गये, और जहां से उनकी समस्त प्रजा भी एक दिन के लिए सशरीर स्वर्ग ले जाई गयी।  इस्लामी साक्ष्य भी मनहेच किले के बहुत पवित्र स्थल होने की पुष्टि करते हैं। मनहेच किले को जफ़र शाह तुंगलक ने 1321 में जीता और पुराने शहर का नाम बदल कर अपने नाम पर जफराबाद रखा।  इस किले को जीतने के लिए उसे धूम्राक्ष साधुओं ( मखदूम) की भी मदद लेनी पड़ी  थी। धूम्राक्ष साधु शेख सदरुद्दीन उसके साथ आये थे। मनहेच  किले के उत्तरी छोर पर उनकी दरगाह है। इसे गरीबों का मक्का-मदीना कहा जाता है। माना जाता है कि जिनके पास मक्का-मदीना जाने का खर्च न हो, वे यहां आकर वही पुण्य पा सकते हैं।  जफराबाद के ऐसी प्रतिष्ठा रही कि धूम्राक्षों, सय्यदों और सूफियों ने इसे अपना केंद्र ही बना लिया, जहां से उन्होंने ढाका तक धर्म का प्रचार किया।  मनहेच शौर्य , साधना और सत्याचरण का साझा केंद्र है। इसकी प्रतिष्ठा पूरे पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाएगी, काशी और अयोध्या के विकास को पूरा करेगी; और पर्यटन के लिए एक नया केंद्र भी स्थापित करेगी।जन अभियान की इस मांग को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है।  एक प्रतिनिधिमंडल भी इस संबंध में उनसे जल्द ही मुलाकात करेगा।  इस मांग के समर्थन में ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है।  जन संकल्प सभा की अध्यक्षता छोटेलाल सिंह और संयोजन प्रो. बी पी सिंह ने किया। इतिहास और संकल्प पत्रकार-इतिहासकार ओम प्रकाश ने रखा। सभा में उपस्थित प्रमुख लोग थे- सर्वश्री चित्रसेन सिंह, बृजभान सिंह, राम नवल सिंह, रत्नाकर सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह   महेंद्र सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, संजीव सिंह, ध्रुव राज सिंह, मुन्ना मिश्रा ,अजीत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, संजय सिंह,  राकेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, महेश सिंह , भावेश सी  झा, रवि शंकर सिंह, रणजीत सिंह , वीरेंद्र सिंह और  सतीश सिंह। 

स्मरणीय है कि पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान ने इसके पहले भोजपुरी में फ़ैली अश्लीलता के खिलाफ, और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने और शिक्षा और रोजगार में स्थानीय भाषाओँ को महत्व देने के दो बड़े सफल जन अभियान चलाये हैं।  
चित्र: मनहेच किले के विकास के लिए संकल्प लेते लोग।

You may also like

Leave a Comment