मुंबई (निर्भय पथिक) :महाराष्ट्र विधान परिषद में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) गुट की शिवसेना का अब विधान परिषद (Legislative Council) में कब्जा होगा. मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे को इस बाबत एक पत्र लिखा है. उसमें उद्धव गुट के एमएलसी विप्लव बाजोरिया (Viplav Bajoria) को विधान परिषद में अपना मुख्य सचेतक (Shiv Sena chief whip) नियुक्त करने का फैसला किया है. अब विप्लव शिंदे गुट में जंप कर गए हैं. वर्तमान में, अनिल परब विधान परिषद में शिवसेना के मुख्य सचेतक हैं.
एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस मामले पर विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे का कहना है कि शिवसेना ने एमएलसी विप्लव बाजोरिया (36) को विधान परिषद में अपना मुख्य सचेतक (Shiv Sena chief whip) नियुक्त करने का फैसला किया है. गोरे ने हालांकि मंगलवार को कहा कि पत्र पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. मुझे बाजोरिया को उनकी पार्टी का व्हिप नियुक्त करने के लिए एक पत्र मिला है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.