Home मनोरंजनबुक्स सांसद राहुल शेवाले ने किया आदर्श समूह के एक पृष्ठीय कैलेंडर का विमोचन

सांसद राहुल शेवाले ने किया आदर्श समूह के एक पृष्ठीय कैलेंडर का विमोचन

by zadmin

सांसद राहुल शेवाले ने किया आदर्श समूह के एक पृष्ठीय कैलेंडर का विमोचन

मुंबई:आदर्श होटल्स समूह एवं इंडिया प्रेस के तत्वाधान से निर्मित अनोखे एक पृष्ठीय कैलेंडर का विमोचन सांसद राहुल शेवाले ने किया. कैलेंडर का मुआयना करने के बाद राहुल शेवाले ने इस एक पृष्ठीय कैलेंडर को अनूठा बताया। उन्होंने इसमें अंग्रेजी दिनांक को हिंदू तिथियों और वार से सम्मिलित किये जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कैलेंडर का विमोचन सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर विमोचन करने पर  हर्ष व्यक्त किया. 
इस कैलेंडर के रचनाकार जगदीश पुरोहित ने कैलेंडर में तारीखों के साथ प्रमुख तिथियां जैसे संकष्टी चतुर्थी, एकादशी, पूर्णमासी, व अमावस्या तिथि को भी दर्शाने की जानकारी दी।इसमें  महापुरुषों की जयंती के साथ साथ विभिन्न त्योहारों को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है.इसके साथ साथ  विशेष दिन जैसे पत्रकार दिन, हिंदी दिवस, गुजराती भाषा दिन, मराठी भाषा दिन, इत्यादि का भी इस कैलेंडर में उल्लेख है।

इस कैलेंडर की रचना को पूर्ण रूप देने में विजेंद्र भाटिया, गिरीश शर्मा एवं राजेंद्र खेरवाड़ा का भी काफी योगदान रहा है।कैलेंडर के विमोचन में मीठालाल सेठिया, प्रिंस सुराणा, CA अमर बाफना एवं प्रवीण जैन ने प्रमुख भूमिका अदा की।

You may also like

Leave a Comment