Home मुंबई-अन्य श्री आदर्श रामलीला समिति के मंच से काटन ग्रीन में हुई कविताओं की बरसात

श्री आदर्श रामलीला समिति के मंच से काटन ग्रीन में हुई कविताओं की बरसात

by zadmin


श्री आदर्श रामलीला समिति के मंच से काटन ग्रीन में हुई कविताओं की बरसात

मुंबई@nirbhaypathik:श्री आदर्श रामलीला उपसमिति काटन ग्रीन के तत्वावधान में राममंदिर प्रांगण के मंच से देर रात तक कविताओं की बरसात होती रही और रामभक्त के साथ में साहित्य रसिक कविता की धारा में डूबते-उतराते रहे। उपसमिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र के नेतृत्व में इस साल तिरसठवें रामलीला का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार उसके बाद उसी मंच पर हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन तथा असलम हसन (शायर व जीएसटी कमिश्नर) की अध्यक्षता में सूरज त्रिपाठी, सुहाना नाज, एड्. राजीव मिश्र, ज्योति त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिपाठी, राजेश दुबे अल्हड़, सुश्री किरण तिवारी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र की कविता ‘बेटी के नाम खत’ सुनकर लोग भावुक हो गए जबकि शायर असलम हसन की ग़ज़लों को भी खूब वाहवाही मिली। इससे पूर्व उत्कर्ष तिवारी (जीएसटी कमिश्नर) संजीव कुमार सिंह (जीएसटी कमिश्नर), असलम हसन (जीएसटी कमिश्नर) ,ए. के. वर्मा, रमापति त्रिपाठी, के.के मिश्र का राधेश्याम मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय,एड्. आर. बी. यादव, निखिल मिश्र, राकेश यादव,प्रतीक मिश्र,निलेश मिश्रा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। श्रोताओं की भारी भीड़ इकट्ठी हुई। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा साहेब मिसाल, वीरेंद्र सिंह, शैलेश नरवड़े,  शिव कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, डाक्टर के. के. गुप्ता सहित पूरी समिति ने अहम भूमिका निभाई। अंत में राधेश्याम मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment