Home आँगनधर्म-कर्म पवई रामलीला में रामभक्तों की भारी भीड़

पवई रामलीला में रामभक्तों की भारी भीड़

by zadmin


मुंबई:@nirbhaypathik:-सार्वजनिक रामलीला समिति पवई द्वारा 49 वें रामलीला उत्सव का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पासपोली गाँव निटी पवई में किया गया है।रामलीला नाट्य महोत्सव का उद्घाटन मुंबई उत्तर भारती संघ युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह नें फीता काटकर किया.इस मौके पर प्रमोद तिवारी(पोपट)पूर्व नगर सेवक अविनाश सावंत,अरविंद शिंदे,शाम सावंत,उद्योगपति मुन्ना तिवारी,उद्योगपति सुभाष भाई भाजपा नेता भरत सिंह को भी समिति की तरफ से सम्मानित किया गया.पहले दिन के रामलीला में सैकड़ों रामभक्तों नें नारद मोह प्रसंग में भोजपुरी फ़िल्म कलाकार प्रभात शर्मा को नारद की भूमिका को खूब सराहा।
उल्लेखनीय बात यह है कि सार्वजनिक रामलीला समिति की स्थापना वर्ष 1977 में स्वर्गीय रामकिशोर यादव नें स्वर्गीय बंसराज पांडेय के सहयोग से किया था।1987 में रामकिशोर यादव के निधन के बाद उनके सुपुत्र स्वर्गीय घनश्याम यादव ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को 2023 तक आगे बढ़ाया।
वर्तमान में स्वर्गीय घनश्याम यादव के सुपुत्र पवई के युवा समाज सेवक निहाल यादव इस परंपरा को आगे बढ़ानें का काम कर रहे हैं.
हम आपको यह भी बताते चलें कि महोत्सव के आयोजन में कार्यकारिणी सचिव राकेश अनिल पांडेय तथा वरिष्ठ सचिव एवं प्रमुख सलाहकार अनिल पांडेय के अतिरिक्त समाजसेवक लालू प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष रामसहाय यादव,सुरेंद्र मिश्रा,समरनाथ यादव,फूलचंद यादव,भरत कुमार यादव,अजय यादव,संजय यादव,ललन दुबे,कमलेश यादव,राममिलन यादव,बंसराज यादव,इंद्रजीत यादव,पंचम यादव,धीरज अनिल पांडेय,निखिल यादव,रितेश यादव (बिंदु),रंजीत दुबे,कृष्णा मोरे,कार्तिक सोलंकी,खालिद शेख,अभिषेक यादव,सचिन काकड़े,शुभम यादव,दीपक सोनावने सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
श्री जय बजरंग रामायण प्रचारक रामलीला सेवा समिति चित्रकूट धाम सताना मध्य प्रदेश के लगभग दो दर्जन से अधिक कुशल कलाकार महंत रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन में रामलीला नाट्य की उत्तम प्रस्तुति से रामभक्तों को भक्ति रस का स्वाद चखा रहे हैं
फोटो:-कपिलदेव खरवार

You may also like

Leave a Comment