कानपुर के श्री रामानुग्रह आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति
कानपुर,@nirbhaypathik : यहाँ के ईश्वरीगंज क्षेत्र में स्थित श्री रामानुग्रह आश्रम बिठूर में महामंडलेश्वर स्वामी श्री विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन विशाल महा भंडारे के साथ संपन्न हुआ । कथा व्यास श्री वत्स कृष्ण कांत अवस्थी महाराज (श्री धाम वृंदावन मथुरा)अपने श्रीमुख से 7 दिनों तक रसपान कराया ।
*इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक एवं श्री रामानुग्रह आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि संत सम्मेलन व विशाल भंडारा के साथ 25 अक्टूबर रविवार को इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर कानपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों से अनेक विलक्षण महापुरुष एवं विशिष्ट जन शामिल हुए।*