Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर विनोद शुक्ला और बीडी शुक्ला स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

विनोद शुक्ला और बीडी शुक्ला स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

by zadmin

धूमधाम से मना शिक्षा सेवी अवध नारायण शुक्ल का जन्मदिन 
विनोद शुक्ला और बीडी शुक्ला स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

मुंबई@nirbhaypathik:चेंबूर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान  विनोद शुक्ला हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज और बीडी शुक्ला हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का सामूहिक रूप से वार्षिक उत्सव समारोह शिक्षा और सामाजिक संदेशों के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपरोक्त शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शक और शिक्षा सेवी अवध नारायण शुक्ल का जन्मदिन भी मनाया गया. वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ अवध नारायण शुक्ल  ने सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर  किया।इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये देश भक्ति की भावना को प्रदर्शित किया.छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं सेसभागार गूँज उठा. इस रंगा रंग कार्यक्रम में हिंदी,मराठी,गुजराती,भोजपुरी और कर्नाटक लोकनृत्य आदिवासी लोकनृत्य के साथ लघु नाटक के माध्यम से दहेज़ का विरोध,र बेटा -बेटी को समान समझने की सीख के  अलावा नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराई की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया।जय जवान जय किसान का नारा भी बुलंद हुआ।पार्श्व गायक उदित नारायण और शारदा सिंहा के गीतों पर नृत्य अभिनय को लोगों को खूब पसंद आया।आगामी २२ जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा के चलते बच्चों ने सम्पूर्ण रामायण श्री राम जन्म से लेकर अयोध्या वापसी और राम राज्याभिषेक तक के  प्रसंगों को बड़ी कुशलता से मंचन कर उपस्थित जनों को रामानंद सागर वाली रामायण की याद दिला दी।  
प्रमुख अतिथि जटाशंकर पाण्डेय,दिनेश ए एन शुक्ला,रामासरे गुप्ता,सतिश बेलमकर  वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार के अलावा विनोद शुक्ला स्कूल प्रधानाचार्या अलका दिनेश शुक्ला उप- प्रधानाचार्य राजेश राय और बीडीएस की प्रधानाचार्या शशि विकास तिवारी ,उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार ,पूर्व अध्यापक सुभाष उपाध्याय ,पूर्व अध्यापक अनिल शर्मा,अशोक तिवारी के अलावा कई गणमान्य लोगों ने अवधानारायण शुक्ला को जन्मदिन पर शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का सूत्र संचालन मनीषा पांडेय और रमेश तिवारी ने  किया।  
===================

You may also like

Leave a Comment