Home आँगनधर्म-कर्म अयोध्या में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय श्री राम विश्वविद्यालय

अयोध्या में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय श्री राम विश्वविद्यालय

by zadmin

अयोध्या में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय श्री राम विश्वविद्यालय

 शिवशंकर शुक्ल 

अयोध्या,@nirbhaypathik :अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश का शिक्षा मंत्री होने के नाते मैंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि अयोध्या श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना हो। इसके लिए कई निजी क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है। जहां श्रीराम साहित्य, रामचरितमानस व रामायण पर कितनी शब्दों में, कितनी भाषाओं में रामायण लिखी गई है, उस पर शोध केंद्र बनाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और संतों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति आई है। हमने पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया है, जो आजादी के बाद से चल रहा था। उन्होंने कहा कि 4 साल में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में 247 विद्यालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में 167 दीनदयाल उपाध्याय जो मॉडल स्कूल हैं, वह बने हैं। इसी तरीके से लगभग 79 राजकीय महाविद्यालय बने हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो 12 मेडिकल कॉलेज थे आज 30 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं। इसी के साथ ही अमेठी और गोरखपुर में एम्स काम करने लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ आगे बढ़ रहा है। इससे मैं समझता हूं कि हम लोग रामराज्य की स्थापना की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment