Home मुंबई-अन्यपश्चिम उपनगर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

by zadmin

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत चर्चगेट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 

मुंबई,@nirbhaypathik:भारतीय जनता पार्टी,ने  बेटी बचाओ बेटी पढाओ ,संकल्पना को ध्यान मे रखकर ,दीपावली के शुभ अवसर पर हर घर रंगोली प्रतियोगिता घोषित की है। बुधवार को मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर प्रतियोगिता  का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय रेल राज्यमंत्री  रावसाहेब दानवे पाटील के हाथों  संपन्न हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढाओ महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक डा. शुभा पाध्ये और मुंबई संयोजक प्रा. आरती पुगावकर, तथा मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय  ने मंत्री महोदय का स्वागत किया। शैलेश घेडिया, विनय त्रिपाठी, जनक संघवी के साथ अन्य पदाधिकारियो ने कार्यक्रम सफल करने हेतू परिश्रम किया । यातायात करने वाले सभी प्रवासीगण रंगोली की तारीफ कर, फोटो भी खींच  रहे थे। आरती पुगावकर ने सभी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दियाऔर दीपावली की शुभकामनाए दी।

You may also like

Leave a Comment