Home अर्थमंच रबर किसानों आजीविका में सुधार के लिए ब्रिजस्टोन और सॉलिडेरिडाड का संयुक्त उपक्रम ‘उन्नति” का शुभारंभ

रबर किसानों आजीविका में सुधार के लिए ब्रिजस्टोन और सॉलिडेरिडाड का संयुक्त उपक्रम ‘उन्नति” का शुभारंभ

by zadmin

पुणे,@nirbhaypathik:नीदरलैंड स्थित एनजीओ सॉलिडेरिडाड के सहयोग से, ब्रिजस्टोन इंडिया ने रबर उद्योग के अन्दर सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी परियोजना “उन्नति – एक सतत प्राकृतिक रबर पहल” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। इस पहल का मकसद 5,000 छोटे स्तर के किसानों के जीवन को बेहतर  बनाते हुए प्राकृतिक रबर की स्थायी आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, 1 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले, 4.5 वर्षों की अवधि में 95,000 छोटे स्तर के किसानों में रबर की बेहतर खेती की क्षमता का निर्माण करना चाहता है। इस कार्यक्रम में टिकाऊ प्रथाओं, सामुदायिक विकास, क्षमता निर्माण और अनुसंधान  व विकास सहित विभिन्न घटक भी शामिल किये जायेंगे। ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक स्टेफानो सांचिनी ने कहा कि यह पहल  छोटे किसानों के साथ साझेदारी कर उनकी प्रथाओं को उन्नत करने, रबर उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे आजीविका में सुधार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में भी योगदान मिलेगा।यह परियोजना रबर बोर्ड ऑफ इंडिया के जरूरी विषयों जैसे की क्षेत्र की स्थापनापोषक तत्व प्रबंधनकीट और रोग नियंत्रणलेटेक्स फसल प्रौद्योगिकीअपशिष्ट जल प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के दिशानिर्देशों के अनुरूप है।

इस अवसर पर मोनिका खन्ना, कंट्री मैनेजर, इंडिया एसआरईसी, सॉलिडेरिडैड ने बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति के कार्यान्वयन का नेतृत्व सॉलिडेरिडाड क्षेत्रीय विशेषज्ञता केंद्र (एसआरईसी) द्वारा किया जाएगा, जो टिकाऊ उत्पादन प्रथाओं के जरिए गरीबी को खत्म करने के अपने मिशन के साथ एक पंजीकृत गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। हम इस परिवर्तनकारी पहल पर ब्रिजस्टोन इंडिया के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं।”हमारा लक्ष्य क्षमता निर्माण, आजीविका में सुधार और केरल में रबर किसानों के लिए स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा करना है

You may also like

Leave a Comment