Home विविधाकला लता मंगेशकर के नाम पर होगा मुंबई कोस्टल रोड का नामकरण

लता मंगेशकर के नाम पर होगा मुंबई कोस्टल रोड का नामकरण

by zadmin

संजीव शुक्ल 

मुंबई: भारत रत्न लता मंगेशकर  का 6 अप्रैल को प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हाजी अली चौक  पर लता मंगेशकर के स्मारक का भूमिपूजन उनकी बहन उषा  मंगेशकर के हाथों हुआ।  इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड का नाम लता मंगेशकर के नाम पर करने की मांग की  गयी।  स्मारक के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा मौजूद थे। इसके साथ ही शिवाजी साटम एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे। लता मंगेशकर के स्मारक का नाम ‘स्वरों का कल्पवृक्ष’ होगा।  इसका निर्माण स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के विधायक निधि और मुंबई महानगर पालिका के तरफ से किया जायेगा।  चालीस फुट ऊंची इस  स्मारक का निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा किया जायेगा । इस अवसर पर उषा मंगेशकर ने कहा कि महाराष्ट्र में पहला ऐसा प्रोजेक्ट हो रहा है और वह हमारे घर के समीप बन रहा है। इसलिए इसे लता दीदी का नाम दिया जाये यह हमारी इच्छा है।  मंगलप्रभात लोढ़ा इस प्रोजेक्ट के काम में सक्रिय  हैं।  महानगर पालिका भी हमारे साथ है।  इसलिए इसका नाम लता मंगेशकर दिया जाये ऐसा हमें लगता है और यह होगा ऐसी हमारी अपेक्षा है। दक्षिण मुंबई को जोड़नेवाले9.98 किलोमीटर लम्बे  कोस्टल रोड के लिए12 हज़ार 950 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है।  इस प्रोजेक्ट के लिए  प्रियदर्शिनी पार्क से चौपाटी के बीच12.9 मीटर व्यास और2.070 किलोमीटर लंबी दो  सुरंग बनायी जा रही है।  साल 2023तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का मुंबई महानगरपालिका का लक्ष्य है। 

You may also like

Leave a Comment