Home विदेशयूरोप यूरोप के कई देशों में सूई भोंकवा गिरोह का आतंक

यूरोप के कई देशों में सूई भोंकवा गिरोह का आतंक

by zadmin

यूरोप के कई देशों में सूई 

भोंकवा गिरोह का आतंक 

पेरिस,लंदन:  फ्रांस, ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में इन दिनों  रहस्यमयी सुईचुभवा का आतंक है। नाइट क्लब्स, कॉन्सर्ट्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर लोगों को कोई सुई चुभा रहा है। फ्रांस में ऐसे 302 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है।आखिर कौन है, जो सुई चुभा रहा है, उसका मकसद क्या है? यह एक पहेली बनी हुई है। 

फ्रांस के साथ ही ब्रिटेन, बेल्जियम और नीदरलैंड्स में भी पुलिस ऐसे मामलों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कौन है और क्यों ऐसा कर रहा है? ज्यादातर घटनाएं महिलाओं के साथ हुई हैं।

पीड़ितों का कहना है कि उनकी बाँहों में सुई चुभाने के निशाने मिले हैं और सुई के साथ नीले रंग का कोई पदार्थ दिखा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह ड्रग्स का इंजेक्शन है या अन्य कोई केमिकल। अधिकांश पीड़ितों ने बताया कि सुई चुभने के बाद उन्हें चक्कर और उल्टी आने की शिकायत हुई। कुछ पीड़ितों को नींद नहीं आने और बेचैनी जैसी परेशानी भी हुई।।

You may also like

Leave a Comment