Home विदेशएशिया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस यात्रा पर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस यात्रा पर

by zadmin

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस  यात्रा पर 

विशेष संवाददाता  

मुंबई (nirbhay pathik),  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस @devendrafadnavisविदेश यात्रा पर हैं।  वह 28 अप्रैल को दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। यहाँ पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में  फडणवीस  के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ मौजूद रहेंगे।  मॉरीशस में आज 28 अप्रैल को  मॉरीशस इंडिया बिजनेस समुदाय की तरफ से आयोजित  कार्यक्रम में उनकी विभिन्न कंपनियों के साथ बैठक होगी और यहां कुछ एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।  इसमें पर्यटन क्षेत्र में अनुबंध प्रमुख रहेंगे। वे  मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रुपून से   सद्भावना मुलाकात  करेंगें। इस अवसर पर उनके साथ मॉरीशस के विदेश मंत्री गानू भी रहेंगे। उसके बाद मॉरीशस  के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जगन्नाथ से सद्भावना मुलाकता करेंगें। महाराष्ट्र का शिष्टमंडल शाम को  साढ़े सात बजे मराठी समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगा। उसके बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद्र  कुमार जगन्नाथ और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा । दूसरे दिन 29 अप्रैल को उनका मराठी समुदाय के लोगों  से मिलने का कार्यक्रम है। 

You may also like

Leave a Comment