Home मुंबई-अन्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं-कुशल जैन(भाजपा-मुंबई सचिव)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं-कुशल जैन(भाजपा-मुंबई सचिव)

by zadmin

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं-कुशल जैन(भाजपा मुंबई सचिव)

पथिक संवाददाता
मुंबई,(@nirbhaypathik:
लगभग 6 सौ साल की प्रतीक्षा  के बाद अयोध्या में भव्य -दिव्य श्री राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर से 370 धारा की समाप्ति के साथ मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने वाले विश्व भर में सबसे ज्यादा चर्चित देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को अब केवल प्रधानमंत्री नहीं  कहकर बल्कि युगपुरुष कहा जाय तो इसमें किसी को  कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह विचार मुंबई भाजपा महासचिव कुशल जैन ने व्यक्त किये. वह चेंबूर  नाका स्थित भाजपा जनसम्पर्क कार्यालय में  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।श्री जैन ने यह भी कहा कि हमने मुंबई यात्रा के दौरान मुंबई विमानतल पर पहली बार उनसे मिलकर प्रेम और आत्मीयता का अनुभव किया. उनके जैसा महान व्यक्ति मुझ जैसे समान और छोटे कार्यकर्ता से उनका मिलना मेरे जीवन का कभी ना भूलने वाला पल है ।आज मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि उनके नेतृत्व में देश चांद पर चला गया है और सूरज की तरफ की तरफ जाने की तैयारी कर रहा है। उनका नारा,अबकी बार,चार सौ पार को हकीकत में बदलने का काम पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कर रहा है।चित्र में मुंबई भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनायक कामत भी दिखाई दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment