Home मुंबई-अन्यपश्चिम उपनगर चारकोप सम्राट मित्र मंडल को नवचिंतन का सर्वोत्कृष्ट मंडळ पुरस्कार

चारकोप सम्राट मित्र मंडल को नवचिंतन का सर्वोत्कृष्ट मंडळ पुरस्कार

by zadmin

मुंबई,@nirbhaypathik:सामजिक-साहित्यिक-सांस्कृतिकसंस्था नवचिंतन ने पिछले दिनों चारकोप  सम्राट मित्र मंडल को  सर्वोत्कृष्ट मित्र मंडल पुरस्कार  से सम्मानित किया.यह संस्था चारकोप क्षेत्र में धार्मिक सांस्कृतिक जागरण का कार्य कई वर्षों से कर रही है. सम्राट मित्र मंडल हरेक त्यौहार पर धार्मिक आयोजन करती है. इसके साथ साथ यह चिकित्सा शिविर सहित अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य भी करती है. इनके कार्यों को देखते हुए नवचिंतन की कार्यकारिणी ने उन्हें सर्वोकृष्ट मंडल के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष किशोर पेडणेकर ,सचिव आदित्य नानचे  ,कोषाध्यक्ष सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इन सभी को नवचिंतन की ओर से ईश्वर हैदराबादी ने शॉल,श्रीफल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम के अंत में किशोर पेडणेकर  सभी का आभार माना।

You may also like

Leave a Comment