Home मुंबई-अन्य मुंबई विश्वविद्यालय के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी

मुंबई विश्वविद्यालय के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी

by zadmin

मुंबई विश्वविद्यालय के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी 

विशेष संवाददाता 

 नागपूर,@nirbhaypathik:मुंबई विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर लोगों को भर्ती करने को मंजूरी दी गयी है।  मुंबई विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का 138 रिक्त पद भरा जायेगा। यह जानकारी उच्च एवं तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने  सोमवार  18 दिसंबर विधानसभा में  प्रश्नोत्तर के दौरान दी।  

इस बारे में विपक्ष के नेता  विजय वडेट्टीवार ने सवाल पूछा था।  इस प्रश्न के चर्चा में वर्षा गायकवाड़ ने भाग लिया।  उच्च एवं तंत्र शिक्षा मंत्री पाटिल ने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय  372  परीक्षाएं लेती है। मुंबई विश्वविद्यालय के छह लाख विद्यार्थी हैं। 86 परीक्षाओं के नतीजे 30 दिन में लगे। बाकी सभी  परीक्षाओं के नतीजे 45 दिनों में लगे।  डिस्टेंस एजुकेशन पद्धति द्वारा स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम के 456 विद्यार्थियों के नतीजे घोषित होने में विलंब हुए .वर्तमान में इसके नतीजे घोषित हो चुके हैं।  इसकी वजह प्राध्यापकों  की अपर्याप्त संख्या रही है। वडेट्टीवार ने कहा था कि मुंबई विश्वविद्यालय का कुलगुरु प्रभारी है जिस पर मंत्री पाटिल ने कहा कि वडेट्टीवार ने जो कहा है वह गलत है। मुंबई विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रभारी नहीं है। इस पद पर बाकायदा नियुक्ति हुई है।  ( गौरतलब है कि मुंबई विश्वविद्यालय के कुल गुरु डॉ रविंद्र डी. कुलकर्णी है )।  मंत्री पाटिल ने बताया कि साल 2017-18  में विश्वविद्यालय में नयी परीक्षा नतीजे पद्धति पर अमल की गयी।  लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण यह पद्धति लागू करने में बाधा उत्पन्न हुई।  इनअवरोधों से मुंबई विश्वविद्यालय अब उबर रही है। 

You may also like

Leave a Comment