Home अपराध नितिन देसाई मामले में रशेष शाह और एडेलवेस कंपनी की भी जांच

नितिन देसाई मामले में रशेष शाह और एडेलवेस कंपनी की भी जांच

by zadmin

नितिन देसाई मामले में रशेष शाह और एडेलवेस कंपनी की भी जांच 

विशेष संवाददाता 

मुंबई,@nirbhaypathik: कला निर्देशक नितिन देसाई के आत्महत्या मामले की जाँच की जा रही है इसमें रशेष शाह और एआरसी एडेलवेस कंपनी की भी जाँच की जाएगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में किया।  विधानसभा सदस्य आशीष शेलार ने औचित्य के मुद्दे के तहत यह मामला  उठाते हुए कहा कि नितिन देसाई की मौत की दुर्घटना में हुई मौत की  जांच न करते हुए यह जांच और व्यापक करनी चाहिए। जिस पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नितिन देसाई का कला दिग्दर्शन में नाम है। उनका  व्यक्तित्व ऐसा था कि मराठी व्यक्ति को अभिमान हो।  वह केवल फिल्मों के ही सेट नहीं बनाते थे बल्कि अनेक राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम की थीम भी वह तैयार करते थे। दिल्ली में महाराष्ट्र की झांकी ( चित्र रथ ) उनके माध्यम से तैयार किया गया। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक वाराणसी के कुछ घाटों के सौंदर्यीकरण के मामले में नितिन देसाई ने आयडिया दिया उसमें उनका भी योगदान है। इस कला निर्देशक का हम सब के बीच से चला जाना यह दुखदायी है। उन पर कुछ कर्ज था। एनसीएलटी का निर्णय उनके विरोध में गया था। एआरसी के माध्यम से अलग तरीके से उन पर दबाव डाला गया क्या ? नियम से  बाहर ब्याज लगाया गया क्या ? इस मामले की पूरी जाँच की जा रही है। क्या किसी ने उन्हें फंसाने का प्रयास किया या उनके स्टुडिओ को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे थे क्या ? इसकी भी जाँच की जाएगी।  इस स्टुडिओ का संवर्धन करने के लिए कानूनी रूप से विचार विमर्श किया जायेगा। नितिन देसाई का भी किसी ने पैसा बकाया रखा था और उसका भुगतान नितिन देसाई को नहीं किया था इसकी भी जाँच की जाएगी। 

गुरुवार को दोपहर बारह बजे  इस मामले को भाजपा के आशीष शेलार ने विधानसभा में उठाते हुए कहा कि नितिन चंद्रकांत देसाई  एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर मर गए। उन्होंने लगान , देवदास जैसी फिल्मों  के कला निर्देशन का काम किया था। उनका 43 एकड़ में स्टूडियो है। उन्होंने स्टूडियो पर 180 करोड़ का कर्ज लिया। 180 करोड़ रूपये का 252 करोड़ रूपये हो गया। अभी भी शाहूकारी है। ब्याज पर ब्याज , रशेष शाह ,एडेलवेस की आधुनिक  तरीके से साहूकारी है। ब्याज की दर क्या थी ?  नितिन देसाई को न्याय दें। कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने कहा कि निति देसाई ने अपना जीवन  समाप्त किया है।  उन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए अच्छा काम किया है। अच्छा स्टूडियो बनाया। ऑडियो क्लिप में उनकी मौत का कारण दिया है।   कर्ज और उसके कारण उसके पीछे जो लोग लगे उसके कारण उनकी  मौत हुई है। एक महान कलाकार मर गया। इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। नितिन देसाई के इस स्टुडिओ को सरकार ‘ओवरटेक’ करे। उसकी नीलामी करने के बजाय ठीक से उसका संवर्धन करे। 

You may also like

Leave a Comment