Home राष्ट्रआपदा नुकसान से प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त सहायता दें – नाना पटोले

नुकसान से प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त सहायता दें – नाना पटोले

by zadmin

नुकसान से प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त सहायता दें – नाना पटोले

मुंबई@nirbhaypathik:,राज्य के किसानों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा  है लेकिन राज्य सरकार की तरफ से अभी तक  मदद नहीं पहुंच रही है। राज्य सरकार सिर्फ घोषणा करती है, उसे लागू नहीं करती।  पिछले वर्ष बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की रकम अभी तक किसानों को नहीं मिली है और न ही कोई सर्वे हुआ है।  सरकार के पास तलाठी और कृषि सहायक की व्यवस्था नहीं है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की है कि राज्य सरकार को संकट में फंसे किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए।

सोमवार 24 जुलाई  को महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र  के दौरान  विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भारी  बारिश के कारण लाखों हेक्टेयर खेती डूब गई है। वहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया है। अनाज बर्बाद हो गया है, लोग भुखमरी से  जूझ रहे हैं। किसानों और गरीबों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद  किसानों और गरीबों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है, जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें सरकार की ओर तत्काल पर्याप्त मदद दी जानी चाहिए। सरकार करोड़ों रुपए अपने आगे की खर्च को पूरा करने के लिए मंजूरी देती है तो फिर किसानों की मदद क्यों नहीं की जाती।

पटोले ने कहा कि किसानों और आम जनता का इस सरकार से विश्वास उठ गया है। इस विश्वास को पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि  मंत्री कहते हैं कि अधिकारियों को किसानों की मदद के लिए  निर्देश दिये गये हैं लेकिन हकीकत में इस पर अमल नहीं होता।  सरकार ने एक रुपये में बीमा का ऐलान किया है, इस पर बयान देना जरूरी है।  कांग्रेस का माननाहै कि सहायता को लेकर सरकार की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment