Home खेलक्रिकेट स्कोडा ऑटो इंडिया का सिंगल विकेट टूर्नामेंट 28 अप्रैल से

स्कोडा ऑटो इंडिया का सिंगल विकेट टूर्नामेंट 28 अप्रैल से

by zadmin

स्कोडा ऑटो इंडिया का सिंगल विकेट टूर्नामेंट 28 अप्रैल से

अश्विनी कुमार मिश्र 

मुंबई(निर्भय पथिक): स्कोडा ऑटो इंडिया का सिंगल विकेट टूर्नामेंट के  सीजन-2 की शुरुआत 28 अप्रैल से होगी। इसमें पूरे देश के  59 शहरों के 32,000से अधिक युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा. 
इस टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है.  इसकेअनुसार लड़कों के लिए अंडर-12 और अंडर-16 और लड़कियों के लिए अंडर-16.इस टूर्नामेंट   में विजेता को ₹ 8 लाख का और उप-विजेताओं को ₹ 4 लाख का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। सभी विजेताओं को क्रिकेट एकेडमी स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
 
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, पेट्र सॉल्क ने कहा कि प्रतियोगिता और कौशल के अलावा खेल का मतलब मानवीय भावनाओं का उत्सव मनाना भी है। स्कोडा सिंगल विकेट प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विश्वसनीय और अनोखा प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराता है।इसके माध्यमसे  भारत में भारी संख्या में मौजूद प्रतिभाओं को प्रेरित और तैयार करना और पूरे देश में नए परिवारों तक स्कोडा ब्रांड लेकर जाना हमारे लिए गर्व की बात है।”
 
उल्लेखनीय है कि स्कोडा सिंगल विकेट टूर्नामेंट ने इस सीजन में लड़कियों के लिए अंडर-16 कैटेगरी की नईशुरुआत की है। इस टूर्नामेंट में 59 शहरों से क्रिकेट खेलने वाली सर्वोत्तम लड़कियों को चुना जाएगा। सभी श्रेणियों  के लिए शहरों में होने वाले ट्रायल्स और फाइनल्स इस साल 
अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित किए जाएंगे और कुल 180 लड़के (अंडर-12 और अंडर-16) और लड़कियां (अंडर-16) मुंबई में मई में नेशनल फाइनल खेलेंगे।
 
स्कोडा सिंगल विकेट टूर्नामेंट में छह-बॉल बैटिंग और छह-बॉल बॉलिंग का फॉर्मैट है जो अंडर-12 और अंडर-16 कैटेगरी के लड़कों और अंडर-16 कैटेगरी के लड़कियों के लिए खुला है .  59 शहरों में निर्धारित स्कोडा ऑटो ज़ोन्स में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
 
स्कोडा ऑटो इंडिया ने ŠKODA SingleWicket माइक्रोसाइट पर टूर्नामेंट के लिए डिजिटल रजिस्‍ट्रेशन कराने की शुरुआत कर दी है। आज से प्रतिभागी अपने निकटतम शहर में सिटी ट्रायल्स में अपना पंजीकरण करवाने के लिए www.singlewicket.co.in वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment