Home मुंबई-अन्य अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने की घोषणा

अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने की घोषणा

by zadmin

अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने की घोषणा

नवीन कुमार

मुंबई/(निर्भय पथिक) : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज घोषणा की कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार अप्पासाहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने आज महाराष्ट्र भूषण चयन समिति द्वारा की गई सिफारिश पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री ने आज रेवदंडा में अप्पासाहेब से मुलाकात भी की।
14 मई 1946 को जन्मे पद्मश्री डॉ. दत्तात्रेय और अप्पासाहेब धर्माधिकारी पिछले 30 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अंधविश्वासों के विरोध के अलावा बच्चों के मन को जगाने के लिए विशेष बाल संस्कार सभाएं शुरू की। आदिवासी वादियों और बस्तियों में नशामुक्ति का महान कार्य भी किया।
डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान द्वारा अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। हाल के दिनों में संस्था ने सबसे अधिक मात्रा में वृक्षारोपण किया है। इसके अलावा वृक्ष संरक्षण, झील और स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने गणेशोत्सव और नवरात्रि पर्व के बाद निर्माल्य से खाद बनाकर समाज को पर्यावरण हितैषी संदेश भी दिया है। अप्पासाहेब धर्माधिकारी को स्वच्छता दूत के नाम से भी जाना जाता है
अप्पासाहेब ने अपनी प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षा रायगढ़ जिले के रेवदंडा में की। बचपन से ही उन्हें कीर्तन, भजन, आध्यात्मिक पठन का शौक था। इसके अलावा उन्हें आउटडोर स्पोर्ट्स और स्विमिंग का भी बहुत शौक था। अप्पासाहेब ने जमीनी स्तर पर हर इंसान के लिए और समाज की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। इस काम की शुरुआत उनके पिता डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी ने 1943 में किया था और आज अप्पासाहेब धर्माधिकारी उसी कार्य को उसी जोश और तत्परता से पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment