Home अर्थमंच होम सेफ्टी डे पर गोदरेज लॉक्स 52 हफ़्तों में 52 स्थानों पर घर सुरक्षा अभियान चलाएगा

होम सेफ्टी डे पर गोदरेज लॉक्स 52 हफ़्तों में 52 स्थानों पर घर सुरक्षा अभियान चलाएगा

by zadmin

होम सेफ्टी डे पर गोदरेज लॉक्स 52 हफ़्तों में 52 स्थानों पर घर सुरक्षा अभियान चलाएगा 
मुंबई: विश्वास, गुणवत्ता और सुरक्षा का पर्याय बन चुके ब्रांड, गोदरेज लॉक्स ने 15 नवंबर को होम सेफ्टी डे मनाया। इस दिन हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में, गोदरेज लॉक्स ने इस साल के अभियान में  ‘लीव सेफ, लीव फ्री’ प्रोग्राम की घोषणा की। उक्त अभियान के अंतर्गत  गोदरेज लॉक्स  10 सबसे असुरक्षित शहरों में 52 सप्ताह में 52 स्थानों पर घर की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाएगा। होम सेफ्टी डे पर ‘हर घर सुरक्षित’ अभियान की चौथी वर्षगांठ भी है। ।गोदरेज लॉक्स ने नागरिकों को उनके घर की सुरक्षा के प्रति सचेत  करने और डकैती एवं चोरी/सेंधमारी के खतरों से सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता महसूस की। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, वर्ष 2021 में, 2020 की तुलना में आवासीय परिसरों के भीतर चोरी, डकैती और सेंधमारी के मामलों में लगभग 17 फीसदी  की वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह के संदर्भ में, यह ब्रांड भारत के शीर्ष दस असुरक्षित शहरों, दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, जयपुर, लखनऊ, बैंगलोर, चंडीगढ़, भोपाल, अहमदाबाद और पटना में 52 स्थानों की पहचान करेगा।गोदरेज लॉक्स ने मुंबई के पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड और लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ के रील लाइफ पुलिस इंस्पेक्टर दयानंद शेट्टी की उपस्थिति में अपनी घर सुरक्षा पहल की घोषणा की। एक पैनल चर्चा में, मेहमानों ने इस बात पर जोर दिया कि ताला घर की सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय तत्व हैं और फिर भी अक्सर इसे  नजरअंदाज किया जाता है. इस कार्यक्रम में निवासियों के लिए डकैती और चोरी/सेंधमारी जैसे खतरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए निवारक उपाय भी प्रदर्शित किए गए। 

You may also like

Leave a Comment