Home मुंबई-अन्यपश्चिम उपनगर हेमेंद्र मेहता के भाजपा में वापसी से विधायक सुनील राणे का सिरदर्द बढ़ा

हेमेंद्र मेहता के भाजपा में वापसी से विधायक सुनील राणे का सिरदर्द बढ़ा

by zadmin

हेमेंद्र मेहता के भाजपा में वापसी से विधायक सुनील राणे का सिरदर्द बढ़ा 

मुंबई: बोरीवली के पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना को जय महाराष्ट्र कर  एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. वह कांदिवली में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में एक समारोह में भाजपा में शामिल हुए, जब पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने हेमेंद्र  मेहता का शाल और श्रीफल से स्वागत किया। इस मौके पर राम नाईक, खासदार गोपाल शेट्टी, विधायक प्रवीण दारेकर, मनीषा चौधरी, आशीष शेलार मौजूद थे.इस बीच मेहता के पार्टी में आने से बोरीवली से भाजपा  विधायक सुनील राणे का सिरदर्द बढ़ता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि मेहता के पार्टी में आने से भाजपा  को उत्तर मुंबई में नगर निकाय चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी.बता दें कि विनोद तावड़े का पत्ता विधायक सुनील राणे के कारण ही कटा था. इसके बाद उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही वे बिहार के प्रभारी भी बनाये गए हैं. 

You may also like

Leave a Comment