Home आँगन दुबई के ममजार तट पर भारतीय बिखेरेंगे छठ की छटा

दुबई के ममजार तट पर भारतीय बिखेरेंगे छठ की छटा

by zadmin

महापर्व छठ का महात्म्य अब बिहार-उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी छटा अब सात समंदर पार तक बिखेरी जा रही है। विदेशों में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।छठ व्रत कर प्रवासी बिहारी व अन्य भारतीय इस पर्व को विदेशों में भी जीवंत रखने का काम कर रहे हैं। पटना के रहने वाले एनआरआई व दुबई के दीनदयाल फाउंडेशन और अंबेडकर ग्लोबल के संस्थापक रविशंकर चंद ने बताया कि दुबई में बिहार के लोगों ने संस्थाएं बनाई हैं, जिनमें भोजपुरिया समाज, मिथिला समाज और बिहार कनेक्ट शामिल हैं। इन संस्थाओं ने सामूहिक रूप से छठ पूजा की शुरुआत करीब 15 साल पहले की थी। कई भारतीय परिवार दशकों से यहां छठ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी ममजार बीच पर बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य भारतीय लोगों द्वारा छठ किया जा रहा है।रविशंकर ने बताया कि वह भी दुबई में सपरिवार छठ कर रहे हैं। साथ ही साथ महापर्व छठ की पूजन सामग्री भी व्रतियों के बीच वितरित कर रहे हैं। वह हर पर्व दुबई में बिहारियों सहित अन्य भारतीयों को एकत्रित कर मनाते हैं। रविशंकर ने बताया कि दुबई मुस्लिम देश होने के बावजूद वहां बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग ममजार बीच पर जाकर हर साल छठ करते हैं। दुबई में लाउडस्पीकर पर रोक होने के कारण श्रद्धालु खुद ही गीत गाते हैं। पूजा आयोजकों में मुख्य रूप से विजय ओझा, प्रमोद, लोकेश मिश्रा, संतोष कुमार, अजय शाही शामिल हैं।दुबई में रह रही मझौलिया की आरती कहती हैं कि पहले लगता था कि छठ पर घर नहीं गए तो कुछ छूट गया। नौकरी और बच्चों की पढ़ाई के कारण हर बार जा नहीं पाती मगर यहां बसे बिहार और झारखंड के परिवारों के कारण अब लगता ही नहीं कि छठ पर घर से दूर हूं। अब तो यहां 20 से अधिक परिवार हैं जो एक साथ मिलकर छठ करते हैं। इंडियन स्टोर से पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे रोहित, दीपक कहते हैं कि इक्का-दुक्का सामान छोड़ दें तो सारी सामग्री यहां मिल जाती है।

You may also like

Leave a Comment