मुंबई:कोरोना की दूसरी लहर में शुक्रवार को साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘साहित्य संगम’ के उपाध्यक्ष, महाभारत, रामायण, श्रीकृष्ण जैसे तमाम टीवी सीरियलों के गीतकार, पंडित किरण मिश्र ‘अयोध्यावासी’ का निधन हो गया। पंडित किरण मिश्र नवगीत के बड़े गीतकार थे। उनके लिखे कई भजनों को लता मंगेशकर और अनूप जलोटा जैसे महान हस्तियों ने अपना स्वर दिया था। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पंडित किरण मिश्र के निधन से संपूर्ण साहित्यिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। ‘साहित्य संगम’ की तरफ से अध्यक्ष राम स्वरूप गाडिया, कार्याध्यक्ष जे पी खेमका, संतोष केजरीवाल, राजेंद्र तुलस्यान, चित्रसेन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनीकुमार मिश्र ,कवि एवं मंच संचालक सुरेश मिश्र व सूर्य परिवार ने व्हाट्सएप ग्रुप का आइकॉन बदलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंद्रह दिन पूर्व मिश्र जी ने कोविड-19 का पहला टीका लगवाया था।
कोरोना ने ली नवगीत के सशक्त कवि-पं.किरण मिश्र की जान
323
previous post