मुंबई,@nirbhaypathik: बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अपने एसएपी(सैप) सिस्टम में रोकी गई जन्म-प्रमाणपत सुधार से जुड़ी 19,734फर्जी प्रमाण पत्र से संबंधित नागरिकों को निर्देश दिया है कि वे 30 अक्टूबर तक अपने संबंधित वार्ड ऑफिस में सत्यापन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करें। ये फर्जी प्रमाण पत्र 2024 और 2026 के बीच जारी की गई थीं। जांच में ज़रूरी दस्तावेज़ गायब या अधूरे पाए जाने के बाद जन्म-सुधार की इन प्रविष्टियों को रोक दिया गया था, जबकि यह भी स्पष्ट किया गया कि मूल जन्म रिकॉर्ड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित नागरिकों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है और उनसे कहा गया है कि वे 30 अक्टूबर तक संबंधित महानगरपालिका वार्ड ऑफिस में आवेदन, अपना पुराना जन्म प्रमाण पत्र और मान्य सहायक दस्तावेज़ जमा करें।मनपा ने अपनी वेबसाइट पर “Birth Correction Data 2024 to 2026″ के तहत 19,734 प्रमाण पत्रों की सूची अपलोड की है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के ज़रिए नए क्यू आर -कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि , सैप सिस्टम का इस्तेमाल अब नहीं हो रहा है और सभी रजिस्ट्रेशन अब सीआरएस के ज़रिए किए जा रहे हैं। यह नोटिस प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का उचित मौका देने के लिए जारी किया गया है ।”
बता दें कुछ माह पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के विभिन्न वार्डों से बांगलदेशियों और संदिग्ध नागरिकों को जारी किये गए फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र महानगरपालिका को सौंपे थे.इसमें ज्यादातर मामले मुस्लिम बहुल इलाकों से थे.जहाँ लोकल दलालो व मनपा कर्मियों की मदद से अवैध नागरिकों को फर्जी जन्म प्रमणपत्र जारी किये गए थे.
==============