मुंबई विश्वविद्यालय ने दूरस्थ पाठ्यक्रम में नामांकन की तारीख बढ़ाई
पथिक संवाददाता
मुबई,@nirbhaypathik :. मुंबई विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2026 कर दी है. अब पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. इस केंद्र के जरिए उन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारण से नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाते. केंद्र में प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार दिया जा
रहा है. पात्रता की न्यूनतम शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का अवसर उपलब्ध है. यहां कला, वाणिज्य, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी,
कंप्यूटर विज्ञान और प्रबंधन सहित कई विषयों पर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
मुंबई विश्वविद्यालय ने दूरस्थ पाठ्यक्रम में नामांकन की तारीख बढ़ाई
8
previous post