चेंबूर की रामलीला ने किया पूर्व सांसद सदाशिव लोखंडे बाबूभाई भवानजी और आचार्य पवन त्रिपाठी का सम्मान
पथिक संवाददाता

मुंबई,@nirbhaypathik :-श्री मर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला समिति के युवा अध्यक्ष अध्यक्ष कुणाल डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में गत 22 सितम्बर से चेंबूर के गांधी मैदान में श्री जयबजरंग रामायण प्रचारक रामलीला सेवा समिति चित्रकूट धाम सतना मध्य प्रदेश के दो दर्जन से अधिक रामलीला के मजे हुए कलाकार महंत रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन और पंडित रामजी त्रिपाठी के संचालन में रामलीला नाट्य का मंचन कर रहे हैं।इस भारी बरसात में भी सैकड़ों रामभक्त देर रात तक रामलीला का आनंद ले रहे हैं।
रामलीला के नौवें दिन पूर्व सांसद सदाशिव लोखंडे मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमहापौर बाबू भाई भवानजी और मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी,आर डी यादव पूर्व नगरसेवक विठ्ठल खरटमोल,पूर्व नगरसेविका राजश्री पालांडे,निरंजनलाल गुप्ता,महावीर गुप्ता,गंगाधर अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,अंजनी कुमार बंसल,सतीश अग्रवाल,नवल शुक्ला,हेमंत गर्ग,संजय राजकुमार गुप्ता,किरण गुप्ता,पुनीत कक्कड़,नवनीत माहेश्वरी,रामप्रसाद सैनी,रामस्वरूप गोयल,हरिश्चंद्र मिश्रा,शीतला प्रसाद यादव,सतीश प्रजापति के अलावा समिति के अन्य कई गणमान्य लोगों को रामनामी पट्टा देकर उन्हें समिति की तरफ से सम्मानित किया गया।
फोटो कपिल देव खरवार